संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक वारंटी समेत 9 आरोपी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी बिगाडू निवासी रामनगर बढया को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। इसके साथ ही थाना बखिरा पुलिस ने 5, बेलहरकला 2 और थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुतकर दिया। जहां से सभी आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
-
मारपीट की घटना में पांच लोग घायल
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमे पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया। घायलों की पहचान हरगोविन्द, रामाकान्त, रीता, संदीप और अशीष के रुप में हुआ। संवाद
मारपीट के आरोप में केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता प्रीती निवासी कोल्हुआ लकड़ा ने अपने शिकायत में बताया कि 1 अक्तूबर को समय लगभग तीन बजे दिन में वह अपने घर पर थी। इसी दौरान विपक्षी आशुतोष राय घर के बगल से ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर उनके दीवार व टिन में लड़ गया। जिसके लिए बोलने पर उसे मारे और कपड़ा फाड़ दिया। शोर करने पर बहन व मां आई तो उनको भी काफी मारा-पीटा। संवाद
मारपीट के मामले में चार लोगों केस दर्ज
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित सिकन्दर निवासी बेलदारी टोला ने बताया कि 2 अक्तूबर की रात 12 बजे गोला बाजार में मोहल्ले के लक्ष्मण, सचिन, आकाश व श्रवन उनको गाली देते हुए पुरानी कहासुनी को लेकर लात घूंसा, लाठी डंडा, बेल्ट, चुल्ला व पंच से जान से मारने की नियत से पीटने लगे और जान से मारने धमकी दी। मारपीट की घटना में उनको गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
जान से मारने की धमकी देने पर केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित धीरेन्द्र सिंह निवासी बनकटिया ने अपने शिकायत में बताया कि 3 अक्तूबर की शाम 6.35 बजे विपक्षी गोरख प्रसाद उनके घर के दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसका रिकार्ड सीसीटीवी फुटेज में है । उक्त गोरख प्रसाद सरकस सीना जोर व आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। जो किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है। संवाद