फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीआरएस पोर्टल पर नहीं दिखता है भंगुरा गांव का नाम

Sun, 05 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भंगुरा
विज्ञापन
सेमरियावां। सेमरियांवा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत भंगुरा का नाम सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल पर प्रदर्शित न होने से गांव के लोगों का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इसके चलते गांव के लोग इधर-उधर परेशान होकर भटक रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी समस्या से अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाक में स्थित इस गांव की आबादी पांच हजार है। सीआरएस पोर्टल पर भंगुरा ग्राम पंचायत का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है। जिससे गांव की आईडी नहीं बनी है। गांव वालों का जन्म और मृत्यु का पंजीकरण न हो पाने से बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश, आधार कार्ड बनवाने तथा वरासत जैसे कार्यों में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। ग्राम प्रधान शाकेरा बेगम ने जन्म एवं मृत्यु से संबंधित पोर्टल पर ग्राम पंचायत भंगुरा का नाम प्रदर्शित कराने को लेकर ब्लाॅक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों से गुहार लगाई है।

-

लगातार पत्राचार के बाद भी समस्या जस की तस
इस परेशानी के संबंध में 22 नवंबर 2024 को ग्राम पंचायत अधिकारी असदुल्लाह खान ने एडीओ पंचायत को पत्र लिखा। फिर एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव 25 नवंबर 2024 को डीपीआरओ को पत्र रिसीव कराया है। डीपीआरओ ने 28 दिसंबर 2024 को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य को पत्र लिखकर रिसीव कराया है, लेकिन फिर भी अभी तक समस्या बनी हुई है। गांव के शफीकुर्रहमान का आरोप है कि जानबूझकर इसमें हीला-हवाली तथा लापरवाही की जा रही है। अब लापरवाही स्वास्थ्य विभाग की है, या पंचायत विभाग की यह तो अधिकारी ही बताएंगे। गांव के नुरुल बशर कहा कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट

एडीओ पंचायत, बीडीओ से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों तक गुहार लगाई गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई सुनवाई कर रहे हैं। गांव के लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। जिससे बच्चों के स्कूल में नाम दर्ज कराना,आधार कार्ड बनवाने और खतौनी वरासत में नाम दर्ज कराने जैसे काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन




-शाकेरा बेगम, ग्राम प्रधान भंगुरा
कोट

इस मामले की जानकारी नहीं है। इसके बारे में जानकारी लेकर शीघ्र ही इस समस्या को दूर कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



-जय प्रकाश, एडीएम, संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें