फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फसलों को रौंद रहीं नीलगाय, किसान परेशान

विज्ञापन
बघौली क्षेत्र में खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते छुट्टा पशु-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिघरा। बघौली ब्लाॅक क्षेत्र में नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं। जगह-जगह दर्जनों नील गाय विचरण कर रही हैं। जो फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं। फसल खाने से ज्यादा रौंद कर नष्ट कर दे रही हैं, लेकिन सरकारी स्तर से इससे बचाव का कोई उपाय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में खेतों में गेहूं, सरसों, मटर, आलू सहित अन्य फसल उग चुकी है। इसे देखकर किसान खुश हैं, लेकिन कृषकों के लिए नीलगाय सांसत बन जा रही हैं। किसान बृजेश, राम अजोर, हरिंद्र, दीनानाथ, महेंद्र , बालरूप, रामबृक्ष दूबे, सोनू, प्रकाश सिंह, चन्द्रपाल, राघवेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि एक पखवाड़ा से नील गायों का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को रौंद रही हैं। अगर उन्हें कोई भगाने जाए तो हमला की मुद्रा में आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें