फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तिलजा में लगी रात्रि चौपाल, सुनी गईं समस्याएं

Sun, 07 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेमरियावां। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तिलजा गांव में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शाम छह बजे से रात 10 बजे तक रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
शासन के निर्देश पर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जन सामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने के लिए एक समेकित अभियान संचालित किया जा रहा है। शासन के नीतिगत निर्णयों, जन-केंद्रित विकास कार्यों, लोकवाणी उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं को आच्छादित करने, जन समस्याओं को त्वरित मौके पर निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गांवों में समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलजा गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और लोगों की समस्याओं को सुलझाया। इस दौरान प्रधान इनायतुल्लाह कुरैशी, सचिव गिरिजेश कुमार यादव,सीएचओ पूजा, स्वच्छता ब्लाक कोआर्डिनेटर कृष्ण मणि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें