फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ

Fri, 10 Oct 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जनपद बार एसोसिएशन के पदा​धिकारियों को दिलाई गई शपथ-संवाद - फोटो : मेडिकल कालेज परिसर में महिला की मौत के बाद जमा लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह दीवानी न्यायालय में स्थित प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के नवनिर्मित भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इमरान माबूद खान एडवोकेट सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष राज्य विधि परिषद उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश मोहनलाल विश्वकर्मा एवं अजय यादव एडवोकेट सदस्य राज्य विधि परिषद उत्तर प्रदेश रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इमरान माबुद खान ने कहा कि हमें हमेशा न्यायिक अधिकारियों का सम्मान करते हुए बार और बेंच की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं हमें मिलजुल कर न्यायिक कार्य को गति प्रदान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने कहा कि बार एवं बेंच का मुख्य लक्ष्य होता है वादकारी को न्याय मिले। अजय यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि इमरान माबूद खान ने जन पद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें