फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1200 से अधिक मतदाता वाले स्थलों पर नए केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी, संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि मतदाताओं सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नये मतदेय स्थल बनाए गए हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना है कि एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हों। कोई भी परिवार न टूटे, तद्नुसार परिवार के सभी सदस्यों को सामान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 300 से कम मतदाता नहीं है एवं किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं है। जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आलेख्य प्रकाशन चार जुलाई को कुल मध्य स्थलों की संख्या 1597 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें