फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत में लगे पिलर तोड़ने का विरोध करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ढोढ़ गांव में खेत में लगे पिलर तोड़ने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ढोढ़ गांव निवासी संतोष गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे गांव के प्रेम विश्वकर्मा, उसके पुत्र प्रिंस व प्रियांशु, प्रदीप, देवेंद्र तथा तीन अज्ञात उसके खेत में लगे पिलरों को ट्रैक्टर और लोहे की रॉड से तोड़ रहे थे। जब संतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो सभी ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गए। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें