फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में शस्त्र का प्रदर्शन कतई न करें : एसपी

Sat, 06 Jul 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ने फोर्स के साथ मेंहदावल में किया पैदल मार्च
विज्ञापन

- मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की लोगों से की अपील


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने मेंहदावल नगर में मोहर्रम पर्व को लेकर पैदल मार्च किया। एसपी ने कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान शस्त्र का प्रदर्शन व नई परंपरा कायम करने का प्रयास न करें। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने मेंहदावल नगर के ठाकुरद्वारा, पश्चिम टोला, चौक बाजार, नायक टोला, ब्रह्मचारी समेत कई वार्डों में पैदल मार्च किया। मोहर्रम व सावन मास को लेकर पुलिस लगातार सतर्कता बरतने के साथ ही स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज सत्येंद्र यादव, एसआई रामाश्रय प्रसाद, अनिल यादव, कांस्टेबल अमित सिंह, विजय सिंह, शुभम सिंह, मोतीलाल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें