फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: न जमीन मिली न ही किराये के भवन में शुरू हुए स्वास्थ्य उपकेंद्र

Thu, 06 Feb 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिले के गड़सरपार में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र, इसी तरह अन्य गांवों में होना है निर्माण। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन ने जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा के लिए 68 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की मंजूरी प्रदान की है। यह कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक न तो भवन का निर्माण शुरू हो सका और न ही इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का किराये के भवन में संचालन शुरू हो सका है। जिसके कारण लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पांच हजार की आबादी पर लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए 68 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण की स्वीकृति शासन ने प्रदान की है। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि जब तक स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण नहीं होगा, तब तक इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को किराये के भवन में संचालित किए जाए। करीब नौ माह बीत गए हैं, लेकिन न तो भवनों का निर्माण शुरू हो सका है और न ही किराये के भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का संचालन शुरू कराया जा सका है।
इस योजना को लेकर जो समस्या आ रही है, उसमें ग्राम पंचायतों के जरिए जमीन निशुल्क उपलब्ध कराया जाना है। ग्राम पंचायतें जमीन उपलब्ध कराने में अभी तक सक्रिय नहीं दिख रही हैं। इसके कारण किराये के भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के साथ ही किराये के भवन के चयन पर दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें