फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मी से मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर में बिजली चेकिंग के दौरान संविदा कर्मी के साथ बुधवार को हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। मगहर कस्बे के शेरपुर मुहल्ला निवासी संविदाकर्मी शाकिर नूरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पांच फरवरी को वह अन्य विद्युत संविदा कर्मी धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार, सुनील के साथ राजस्व वसूली और विच्छेदन के लिए टीम लेकर मगहर में घूम रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला काजीपुर जामा मस्जिद के सामने जुनेद आलम के परिसर में जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

उनसे मीटर दिखाने एवं बिजली के बिल की मांग की। इस बात पर उन लोगों ने न तो मीटर दिखाया न बिल दिखाने के लिए तैयार हुए। उल्टे गाली देने लगे, मना करने पर वह उनको मुक्के और डंडे से मारने लगे। उनके पास मौजूद लिस्ट फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने जुनैद आलम, कमरुल इस्लाम, शाह आलम, मो. आलम व इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें