फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं में और सुधार की जरूरत

Tue, 06 Sep 2016 11:19 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्यों ने मंगलवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ीं हैं, लेकिन अभी इसमें और सुधार की जरूरत है। निरीक्षण की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड की बैठक में रखी जाएगी। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य केएन शर्मा, राकेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार पांडेय की टीम सुबह दस बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने परिसर की साफ-सफाई, कैटरिंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर शेड टूटा मिला तो टीम के सदस्यों ने कहा कि इससे कभी कोई हादसा हो सकता है, ऐसे में इसे ठीक कराया जाए। पानी की टंकी में लीकेज ठीक कराने के लिए कहा।

इस दौरान स्टेशन पर पोल का टुकड़ा मिलने पर कहा कि इसे भी ठीक कराने को कहा। टीम ने कहा कि मेन गेट के अलावा दूसरे छोर पर भी गेट बनाने के लिए सुझाव दिया जाएगा, ताकि शहर से आने वाले लोगों को क्रासिंग पर परेशान न होना पड़े। व्यापारियों की सहूलियत के लिए माल ढुलाई की व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा गया। ग्राहक पंचायत की मांग उठने पर टीम ने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर बुजुर्ग यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्वचालित सीढ़ी लगाने का भी सुझाव दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रभाकर मणि त्रिपाठी, दिनेश सिंह, रसीद अहमद सहित स्टेशन का स्टाफ मौजूद रहा। दूसरी तरफ टीम के आने की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई थी। स्थिति यह रही कि कोने-कोने में चूना का छिड़काव किया गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें