फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों से सतर्क रहने की जरूरत : एसडीएम

Sun, 29 Sep 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मगहर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। दुर्गा पूजा को संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक मगहर पुलिस चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम सदर शैलेश दूबे ने कहा कि पंडालों में जल रहे दीपक से सजग रहना होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अराजक तत्वों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। रास्ते की कोई समस्या हो तो जरूर बताएं।

एसडीएम ने कहा कि बाल्टी में पानी, बालू आदि सामग्री इसके बचाव के लिए जरूर रखें। कोई नई परंपरा न निकालें। वहीं सीओ सदर अजीत चौहान ने कहा कि यह सत्य की असत्य पर जीत का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे सौहार्द के साथ मनाएं। कहा कि विसर्जन का पुख्ता इंतजाम रहेगा। दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया जाएगा। कोई भी वाद विवाद होने पर सभी जिम्मेदारी आयोजक की होगी। इसके लिए दुर्गा पूजा समिति के जिम्मेदार वालंटियर तय कर सूची पुलिस प्रशासन को दें। जिससे त्योहार सकुशल संपन्न कराया जा सके। नये रूट की परमिशन नहीं होगी। रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, आरपीएफ चौकी प्रभारी आरके शर्मा, एसआई मजहरूल हक अंसारी, एसआई अशोक सिंह, ग्राम प्रधान रुदल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें