फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी का स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को नेशनल कैडेट कोर के जूनियर एवं सीनियर कैडेटों ने एनसीसी स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने एनसीसी के महत्व की जानकारी देने के साथ ही एनसीसी के उद्देश्यों को बताया। इस दौरान कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मैथिली शरण श्रीवास्तव ने कहा कि एनसीसी की स्थापना सन् 1948 में भारत वर्ष में की गई थी। एनसीसी के कैडेटों में देश भक्ति की भावना होती है। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी संगठन एवं उससे संबंधित क्रियाकलापों के बारे में भली भांति समझाया। चीफ आफिसर रामयश चौरसिया, लेफ्टीनेंट डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और गोरखा रेजीमेंट के हवलदार सीवी गुरंग के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने परेड का बेहतर प्रदर्शन किया। परेड के बाद कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सीनियर अंडर ऑफिसर इसरार अहमद, नाजिया अहमद, आंचल शुक्ल ने भाषण और गीत         प्रस्तुत किया।
चीफ आफिसर रामयश चौरसिया ने कैडेटों के एनसीसी के लाभ एवं नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण एवं एकता और अनुशासन जो कि इसका आदर्श वाक्य है के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर राम ललित यादव, सुरेश सिंह, ज्ञान प्रकाश शाह, विनोद गुप्त, उदयभान सिंह पटेल, बृजेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें