फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : आज खुलेंगे माता के पट, तीन दिन चलेगा दशहरा मेला

Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
​भिटवा रामनगर में बनाया गया मंदिर की आकृति का पांडाल । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सप्तमी पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट सोमवार को खोले जाएंगे। इसके साथ ही तीन दिवसीय दशहरा मेले का शुभारंभ हो जाएगा। मेले के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसपी ने मगहर में मार्च कर लोगों को त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया है।
विज्ञापन


हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इस साल 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हुआ है। इस बार नवरात्र पूरे 10 दिन का है। सोमवार को सप्तमी पर मां दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलेंगे। इसके साथ दुर्गा पूजा व दशहरा मेले का शुभारंभ हो जाएगा। दो अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमाएं विधि विधान से विसर्जित की जाएंगी। सप्तमी से शहर में भीड़ बढ़ने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
दुर्गा पंडालों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही मनचलों पर लगाम कसने के लिए सादे ड्रेस में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहकर नजर रखेंगे। इस बीच डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। जहां पर दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित होनी है वहां पर भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें