फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई स्तुति

Thu, 25 Sep 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवरात्र पर समय माता मंदिर में दर्शन करते लोग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हिंदू धर्म का पावन और पवित्र त्योहार शारदीय नवरात्र जारी है। नवरात्र पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने कपूर-अगरबत्ती जलाया और नारियल चढ़ाया।
विज्ञापन

खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्का की वन देवी मंदिर, बरदहिया की मां दुर्गा मंदिर, बाराखाल की मां दुर्गा मंदिर, बखिरा के भदेश्वरनाथ मंदिर समेत जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने देवी दर्शन के साथ ही कपूर और धूप बत्ती जलाकर पूजा अर्चन की। समय माता मंदिर के पुजारी ब्रजेश मिश्र ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शारदीय नवरात्र शुरू होती है जो दशमी तिथि तक चलती है।
वर्ष 2025 की शारदीय नवरात्र पर बहुत ही अनोखा संयोग बना हुआ है, इस वर्ष शारदीय नवरात्र 9 दिनों के बजाय 10 दिनों की है। यानी मां दुर्गा की पूजा-आराधना के लिए 10 दिनों का समय मिलेगा। दरअसल इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर तृतीया तिथि दो दिन है जिससे नवरात्रि का एक दिन बढ़ गया है। ऐसे में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा दो दिनों तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें