फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मां के दर्शन कर भक्तों ने चढ़ाया नारियल और चुनरी

Fri, 26 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर में नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने विभिन्न देवी मंदिरों में भोर से मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं ने विधिवत दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
समय माता मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर। नवरात्र के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की आराधना की गई। मां के दरबार में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मां के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किए। शहर के समय माता मंदिर में श्रद्धालु भोर से ही माता के दर्शन में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर के समय माता मंदिर, बरदहिया की दुर्गा मंदिर, वन देवी मंदिर उस्का कला समेत मेंहदावल, बखिरा, धनघटा के देवी मंदिरों में भक्त भोर से ही माता के दर्शन के लिए लाइन में लग गए। लोगों ने दुर्गा कुंड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिराें में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समय माता मंदिर के पुजारी ब्रजेश मिश्र ने आज चौथे दिन माता का स्वर्ण शृंगार हुआ है।
मां कुष्मांडा का रोज अलग-अलग रूप में शृंगार होता है। नवरात्र का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। माता कूष्मांडा सृष्टि की रचयिता हैं। ब्रह्मांडीय अंडे का प्रतीक मानी जाती हैं और जीवन व ऊष्मा का संचार करती हैं। माता कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए उनके उनके प्रिय भोग और प्रिय रंग को आज की पूजा में जरूर शामिल किया जाना है। नवरात्र में रंगों का भी विशेष महत्व है जो मां के हर स्वरूप से जुड़े हैं। माता के शृंगार में उनके स्वरूप के मुताबिक प्रिय रंग को शामिल करते है साथ ही पूजा के समय खुद भी उनके प्रिय रंग में लोग रंग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें