जनपद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र । स्रोत - अधिवक्ता
फोटो है
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन संत कबीर नगर के वार्षिक चुनाव में विजयी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति ने प्रमाण पत्र दिया है। सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी महामंत्री राम अवतार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय वो अन्य विजयी प्रत्याशियों को वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष जुम्मन खान, हरिशंकर राय, कृष्ण मोहन मिश्र, काशी प्रसाद शर्मा, सुभद्र नाथ राय के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र को पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर कामरान मोअज्जम खान, इमरान खान, शैलेश त्रिपाठी, सुनील कुमार पांडे, बेलाल उमर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद