फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खराब भोजन-पानी पर नवोदय के छात्रों का प्रदर्शन, छह घंटे बाद माने

विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में पहुंचे एसडीएम को ज्ञापन देते हुए छात्र  । संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। गुणवत्ताविहीन भोजन और पेयजल की समस्या से आक्रोशित जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शनिवार सुबह अचानक विद्यालय गेट पर प्रदर्शन करने लगे। अपनी परेशानियों को नवोदय विद्यालय के सहायक आयुक्त से बताने की जिद पर अड़े छात्रों को मनाने में स्कूल प्रबंधन और प्रशासनिक अमले को घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

आखिर में एडीएम जयप्रकाश व धनघटा एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर नवोदय विद्यालय के सहायक आयुक्त के साथ सोमवार को मीटिंग का आश्वासन दिया तब करीब छह घंटे बाद छात्र माने और अनशन खत्म किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में कुल 539 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक सभी छात्र-छात्राएं कक्षा में न जाकर स्कूल गेट पर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि करीब 40 दिनों से विद्यालय में पेयजल सप्लाई फेल है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों के साथ पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मेन्यू के हिसाब भोजन भी नहीं मिल रहा है, जो मिल भी रहा है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। विद्यालय में अन्य कई असुविधाएं भी हैं। इसकी शिकायत करने पर विद्यालय प्रशासन स्कूल से निकाल देने और अभिभावकों से शिकायत करने की धमकी देता है। छात्राओं का कहना था कि स्कूल में कुल संख्या 207 छात्राएं पंजीकृत हैं लेकिन बेड 192 ही हैं। ऐसे में सोने में भी परेशानी होती है।
बच्चों के धरने की सूचना मिलने पर तहसीलदार धनघटा रामजी और एसओ महुली रजनीश राय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को मनाने की कोशिश की लेकिन छात्र नवोदय विद्यालय के सहायक आयुक्त से ही अपनी बात कहने की जिद पर अड़े थे। कुछ देर में एडीएम भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों को समझाने लगे।
उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत तिवारी से पेयजल और भोजन का हाल जाना और मेस इंचार्ज से भी इस बाबत सवाल पूछा। एडीएम के कहने पर तहसीलदार से मेस में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। बच्चों की जिद पर एडीएम ने सहायक आयुक्त से इस संबंध में फोन पर बातचीत की तो उन्होंने महराजगंज के नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके राय को अपना प्रतिनिधि बनाकर मौके पर भेजा। दिन में करीब ढाई बजे वह स्कूल पहुंचे।
उन्होंने और वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को बच्चों की सहायक आयुक्त के साथ मीटिंग कराने और उसमें आज उपस्थित सभी अधिकारियों के भी मौजूद रहने का भरोसा दिया तब करीब छह घंटे बाद दोपहर तीन बजे बच्चों ने प्रदर्शन खत्म किया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेस में जाकर भोजन किया।

नवोदय विद्यालय में पहुंचे एसडीएम को ज्ञापन देते हुए छात्र  । संवाद

नवोदय विद्यालय में पहुंचे एसडीएम को ज्ञापन देते हुए छात्र  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें