हरिहरपुर। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत तिवारी ने दी है।
उन्होंने बताया कि जो छात्र नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए इच्छुक हों वे नवोदय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर अपना आनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जिस जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है उसी जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा पांचवीं में सत्र 2025-26 में अध्ययनरत होना चाहिए। संवाद