फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जवाहर नवोदय परीक्षा आज, 2791 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 20 Jan 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
11 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 80 सीटों के लिए होगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 20 जनवरी को जिले के 11 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में कुल 2791 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हाे चुकी हैं।
नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि नवोदय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए कुल 2791 परीक्षार्थी नामांकित हैं। परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बने हैं। इसमें नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहागेब, जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में दो केंद्र, वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मुखलिसपुर, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर, द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा, आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरूखुर्द, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बेलहर कलां, श्रीनगेश्वर इंटर कॉलेज कैथवलिया और आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दिन में 11:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए सचल दस्ते का गठन हुआ है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट व पुलिस की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पूर्व एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें