फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें अधिकारी : मंडलायुक्त

Sat, 20 Jan 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील का निरीक्षण करते कमिश्नर और साथ में डीएम मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन कराएं
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आयुक्त बस्ती मंडल एवं रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील खलीलाबाद स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एडीएम जयप्रकाश के साथ निरीक्षण के दौरान त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खलीलाबाद तथा मेहदावल आंशिक की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे तथा तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन से विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्म की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विगत निर्वाचन से इस बार अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एडीएम को निर्देशित किया। मतदान के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली कार्यकारी प्रति को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने डीएम व एडीएम को समस्त राजनीतिक दल के साथ चुनाव के पूर्व निर्वाचन संबंधी बैठक कर विश्वासपूर्ण वातावरण बनाने के लिए भी निर्देशित किया। रोल प्रेक्षक ने सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम तथा तहसीलदार खलीलाबाद को निर्देशित किया।
उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए तहसील परिसर में रखीं ईवीएम मशीन को तहसील में आने वाली समस्त जनता के समक्ष प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत बूथ तहसील खलीलाबाद द्वारा विशेष अभियान अंतर्गत प्राप्त फार्मों की फीडिंग तथा निस्तारण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
उन्होंने चुनाव के पूर्व जनपद के समस्त शस्त्र लाइसेंसधारी का शत-प्रतिशत सत्यापन तथा जनपद में संचालित समस्त शस्त्र दुकानों की जांच के लिए एडीएम को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम डाॅ. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, राजस्व निरीक्षक निर्वाचन राम अज़ोर, धीरेंद्र श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें