फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कर्मियों का देश व्यापी आंदोलन 12 को

Thu, 05 Feb 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों और किसानों के साथ मिलकर देश व्यापी आंदोलन करने का एलान किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रदुम कुमार ने कहा कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के निर्णय को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संघर्ष समिति के पदाधिकारी भास्कर पांडेय ने कहा कि यदि संसद के बजट सत्र के दौरान इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को पेश कर पारित कराने का प्रयास किया गया तो इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

संघर्ष समिति के पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल और व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान परियोजनाओं पर बिजली कर्मियों के साथ-साथ संयुक्त किसान मोर्चा और सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि निजीकरण का कोई भी प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है। पर धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, सुनील प्रजापति, अशोक कुमार, आशीष कुमार, रमेश प्रजापति, मनोज यादव, वीरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें