फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो वर्ष बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का काम शुरू

Sun, 02 Mar 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीएमसीटी मार्ग पिपरा बारिंग के पास बन रही सड़क।
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी की मरम्मत व लेपन का कार्य शुरू हो गया है। लेपन का कार्य होने से लोगों को आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा। आसानी से इस सड़क पर लोग यात्रा कर सकेंगे। यह सड़क पिछले दो वर्ष से बेहद खराब स्थिति में है। सड़क मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर हुए थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी पिछले दो वर्ष से बदहाल हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों का आवागमन दुश्वार हो रहा है। दो माह पूर्व सड़क की मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ था। सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने मरम्मत के कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाकर कार्य बंद करा दिया। विभाग का दावा है कि ठंड के कारण गिट्टी व डामर का ताना-बाना बिगड़ जाता है। गिट्टी को डामर आसानी से छोड़ देता है।
अब तेज धूप होने के बाद विभाग ने मरम्मत के साथ-साथ लेपन का कार्य शुरू करा दिया है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि सड़क के मरम्मत में मानक का ख्याल रखा जाना जरूरी है। जिससे लंबे समय तक सड़क आवागमन के लिए सुगम रहे। उल्लेखनीय है कि इस सड़क के चौड़ीकरण की भी मंजूरी प्राप्त है। आगामी कुछ माह में चौड़ीकरण होने की भी चर्चा है। विभाग इस पर भूमि अधिग्रहण के लिए कार्य कर रहा है। इसी मार्ग पर बाईपास का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें