फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के लिए पुरुषों को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नसबंदी के लिए पुरुषों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

21 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित होगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
पहले चरण में दंपती संपर्क सप्ताह, दूसरे चरण में सेवा वितरण सप्ताह मनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बहुत कम है। पुरुषों की नसबंदी में भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 21 नवंबर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाएगा। पखवाड़े के दौरान दो चरणों में कार्यक्रम चलेंगे। प्रथम चरण में मोबिलाइजेशन सप्ताह 21 से 27 नवंबर तक तथा द्वितीय चरण में 28 नवंबर से चार दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। यह अभियान परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली के नारे के साथ चलाया जाएगा।
पुरुष नसबंदी पखवाड़े का उद्देश्य पुरुष नसबंदी के बारे में समाज में जागरूकता लाना तथा पुरुष नसबंदी को स्वीकार करने के लिए पुरुषों को प्रेरित करना है। इसके लिए प्रथम चरण में दंपती संपर्क चरण आयोजित होगा। यह 21 से लेकर 27 नवंबर तक चलेगा। इसमें नसबंदी के लिए दंपतियों से संपर्क करके उनको जागरूक किया जाएगा। उसके बाद सेवा वितरण सप्ताह के तहत नसबंदी करने और परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने आदि के कार्य किए जाएंगे। अपर सीएमओ व परिवार नियोजन अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. मोहन झा बताया कि महिलाओं की तुलना में पुरुष नसबंदी कम होती है, जबकि पुरुषों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नसबंदी करवानी चाहिए। राज्य सरकार की ओर से पुरुष नसबंदी पर जिले में तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अलावा कोई भी अगर पुरुष को नसबंदी के लिए प्रेरित करता है, उसे भी 300 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। दंपती संपर्क सप्ताह के दौरान 21 से 27 नवंबर के मध्य जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। इस सप्ताह के दौरान पुरुष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष मात्र दो पुरुष नसबंदी हुए
कोरोना के चलते इस वर्ष परिवार नियोजन की गतिविधियां काफी कम रहीं। जिले में इस साल केवल दो पुरुष नसबंदी हुई है। वहीं, पिछले वर्ष 19 पुरुष नसबंदी हुई थी। इस बार जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान कुल 11 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें