संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के माझा चहोड़ा के बूथ संख्या 235 पर मतदाताओं को उस समय मायूस होकर लौटना पड़ा जब उनका नाम मतदाता सूची से गायब मिला। निराश लौटे मतदाताओ में आक्रोश व्याप्त है।
सुनील, अक्षय, संदीप, रंजू, अमरजीत, संजना, कुलदीप, नील, राम अवतार, दीपक, पप्पू यादव, गोरख, आदि ने बताया कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने काफी प्रयास किए। बीएलओ की लापरवाही के चलते मनमाने ढंग से नाम काटने से यह समस्या पैदा हुई है। मतदान से वंचित मतदाताओ ने बताया कि सूची में कई मृतक मतदाताओं का नाम नहीं कटा है जबकि हम लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है, जिससे मताधिकार से वंचित हो गए।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रोसयाबाजार, पौली, हंडिया माफी सहित पौली क्षेत्र के तमाम गांवों में इस तरह की गड़बड़ी पाई गई। जिससे लोग मतदान करने से वंचित रह गए।