धर्मसिंहवा। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर पंचायत के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगावाए जा रहे हैं। इन कैमरों के लग जाने से क्षेत्र में हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नगर पंचायत और पुलिस की निगाह रहेगी।
अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर 46 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया सीसीटीवी कैमरा लग जाने से भीड़भाड़ वाले स्थान पर हो रही गतिविधियों पर निगाह बनी रहेगी। सीएम फेलो प्रशांत मोहन ने बताया कि धर्मसिंहवा के मुख्य बाजार के तिराहे पोस्ट ऑफिस बैंक इंटर कॉलेज धार्मिक स्थल व अन्य मुख्य बिंदुओं पर अभी यह कैमरे लगाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जगहों पर भी कैमरे लगवाए जाएंगे।