फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के लिए नाला निर्माण अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निकासी के लिए नाला निर्माण अंतिम दौर में
विज्ञापन

-अंछिया से मंझरिया तिवारी तक बन रहा आरसीसी नाला
-नाला निर्माण से दूर होगी जलनिकासी की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन कस्बे को जलभराव से मुक्त कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के तहत तहसील कार्यालय के करीब अंछिया से मंझरिया तिवारी तक आरसीसी नाले का निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। ऐसे में कुछ दिनों में नाला निर्माण पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके निर्माण से पेट्रोल पंप तिराहा व तहसील क्षेत्र समेत कई वार्डों की जल निकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा करीब एक करोड़ की लागत से तहसील भवन के करीब अंछिया से मंझरिया तिवारी बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पुल तक आरसीसी नाला का निर्माण करा रहा है। करीब पांच माह पूर्व शुरू हुए नाला का निर्माण अंतिम चरण में है। करीब 200 मीटर लंबा नाला निर्माण से नगर की कई हिस्सों की जल निकासी की समस्या दूर होगी। तहसील परिसर, पेट्रोल पंप तिराहा ,कुसफर, ठाकुद्वारा आदि वार्डों में बरसात के समय में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। ईओ प्रदीप कुमार का कहना है कि नाला निर्माण के कार्य प्रगति की लगातार निगरानी की जा रही है। बरसात से पूर्व नाला निर्माण पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। संबंधित ठेकेदार को नाला निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया है। नाला निर्माण लगभग अंतिम दौर में है। इस नाला निर्माण से कस्बे के कई स्थानों में जलनिकासी की समस्या दूर होगी। वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल का कहना है कि नाला निर्माण से कस्बे के कई वार्ड जलभराव जैसी समस्या से निजात पाएंगे। कस्बे का पानी शहर से बाहर निकालने में नाला कारगर होगा। नाला निर्माण यथाशीध्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। जिससे इस बरसात में ही नवनिर्मित नाले से जलनिकासी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें