फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Wed, 11 Jan 2017 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र के अमिलहवां में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घर के पास पेड़ में विवाहिता की लाश लटकी मिली। चर्चा है कि रात में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में मामला आत्म- हत्या का बता रही है। 
विज्ञापन


गगनईबाबू गांव के टोला अमिलहवां निवासी फूलचंद्र की 28 वर्षीय पत्नी निर्मला की लाश बुधवार की भोर में मकान की छत से सटे पेड़ की टहनी में साड़ी के फंदे से लटकती मिली। गांव के किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटकती विवाहिता की लाश देख कर शोर मचाया तो आस-पास के लोगों के साथ परिजन भी पहुंच गए। खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

एसआई वीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल में जानकारी हुई कि पति और पत्नी के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह गांव के लोगों ने  पत्नी की लाश पेड़ की टहनी से साड़ी के फंदे से लटकती हुई देखा। विवाहिता के पास दो बच्चे हैं। ससुराली विवाहिता के जरिए आत्म हत्या कर लिए जाने की बात बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति साफ होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे बताया कि घटना के संबंध में वैसे अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें