धनघटा। महुली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सड़हरा निवासी महिला की तहरीर पर दो के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला साढ़े चार माह पूर्व का बताया जा रहा है।
कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में सड़हरा गांव निवासी रंभा पत्नी राजकुमार ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के संदीप और कोल्हा बेटे सुरजीत को 13 जून को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिए और जानमाल की भी धमकी दी। रंभा का आरोप है कि इसके बाद 30 जून को विपक्षी उसके बेटे सुरजीत की हत्या कर दिए। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने महिला की तहरीर पर विपक्षी संदीप पुत्र विनोद, कोल्हा पुत्र मोतीलाल निवासी सड़हरा के खिलाफ हत्या, मारने-पीटने व दलित उत्पीड़न सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।