फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपी आकाश ने मुख्य दरवाजे पर लगा रखा था करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। जमोहरा गांव में दोहरे हत्याकांड के चार दिन बाद भी दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव की गलियों में दिन में भी सन्नाटा पसरा रहता है और शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस बीच जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आकाश ने अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बिजली का नंगा तार लगा रखा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मकान का बिजली कनेक्शन कटवा दिया।
विज्ञापन

15 नवंबर को दो लोगों की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ आरोपी के घर पहुंची थी। इस दौरान मकान के मुख्य दरवाजे पर बिजली का करंट होने से कुछ लोग झटके लगने पर दूर जा गिरे। बाद में लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कर तार हटाया। सीओ सर्वदमन सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आरोपी के मकान का विद्युत कनेक्शन कटवाने की व्यवस्था की गई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सात साल पुरानी रंजिश में गई दो लोगों की जान : बताया जाता है कि करीब सात साल पहले बच्चों के बीच हुए विवाद से दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरी दुश्मनी में बदल गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रहलाद यादव (42) और रामकेश यादव (34) खेत में बोआई कर रहे थे। इसी दौरान करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। परिजन का आरोप है कि करीब दो महीने पहले भी हत्या के प्रयास की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन उस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया था।
इसके बाद एसपी ने एसओ समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को निखिल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें