फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव में बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने च्युटना चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर उसे लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा तथा जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ दुधारा सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छपिया छितौना निवासी मोहम्मद अजमल ने तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को वह च्युटना चौराहे पर स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। इसी दौरान बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इरबाज, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद हनीफ, सुहैब उर्फ कैफ और लमनहाज समेत दो अज्ञात लोग दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें