फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर के बाहर सो रहे थे परिजन...चोरों ने खंगाला घर, फायरिंग भी की

Sat, 07 Dec 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा/बघौली। बखिरा क्षेत्र के बंधवा गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में घुसे चोर लगभग 8 लाख रुपये के जेवरात व 15 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। परिजन घर के बारह सो रहे थे। घर के पीछे से घुसे चोरों ने घर को खंगाला। उसके बाद चोर कोतवाली क्षेत्र के बजहां गांव स्थित एक घर में घुस कर चोरी का प्रयास कर रहे थे, तभी परिजन जग गए और शोर मचाए। इसके बाद ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की, जिसके बाद चोर गन्ने के खेत में घुस गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने फायरिंग भी की थी। पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बखिरा क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी परमात्मा श्रीवास्तव रात के समय घर के बाहर सोए थे। भाई धीरेंद्र और उनकी पत्नी मुन्नी देवी बरामदे में सो रहे थे। धीरेंद्र के बेटे अभिषेक के मुताबिक उसकी पत्नी मायके में दस दिसंबर को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए गई थी। वारदात के समय घर पर बुजुर्ग माता-पिता और उनके बड़े पिता मौजूद थे। घर के पीछे से घुसे चोरों ने सभी कमरों में जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिए और आराम से फरार हो गए। अभिषेक के मुताबिक भाई अखिलेश परिवार के साथ खलीलाबाद में रहते हैं और उनकी फर्नीचर की दुकान है। वह गोरखपुर मेंं ठेकेदारी का काम करते हैं।

लाखों के जेवरात व नकदी हुए चोरी : पुलिस को दिए गए तहरीर में 15 हजार रुपये नकदी चोरी होने की बात पीड़ित ने बताया। साथ ही दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी, एक झुमका, एक जोड़ी पावजेब, दस जोड़ी पायल, पांच चांदी की तस्तरी चोर उठा ले गए। महिला के जगने से नहीं हो सकी चोरी की वारदात : कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर बजहा गांव में चोरी का प्रयास असफल रहा। गांव निवासी धीरज चौधरी के घर में बांस के सहारे चोर घुस रहे थे। उसी दौरान घर की महिला उठ गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण चोर को घेरने का प्रयास किए। जिसके बाद चोर गन्ने के खेत में घुस गए और पुलिस के आने तक ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेत को चारों तरफ घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें