फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गौरव दिवस के रूप में मनेगी मुंडा की जयंती

Thu, 14 Nov 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर 15 से 26 नवंबर तक स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह जानकारी सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
इसी क्रम में 15 से 26 नवंबर तक चौथे जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाना है, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और विभिन्न आदिवासी समुदायों की विविध सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें