फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बजट के बिना मल्टीप्लेक्स व पार्किंग की योजना लटकी

Wed, 15 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इस प्रकार से बननी थी मल्टीप्लेक्स और पार्किंग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के पुरानी तहसील तथा नगर पालिका भवन के बगल में मल्टीप्लेक्स के साथ ही मल्टीस्टोरी पार्किंग, हाल, फूड प्लाजा आदि विकसित करने के लिए योजना बनाई गई थी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी इस योजना को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

ऐसे में बजट के पेंच में यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। यह योजना मूर्त रूप लेती तो शहरवासियों को मनोरंजन का बेहतर साधन के साथ नगर पालिका आय में वृद्धि होती।
जिला प्रशासन ने पुरानी तहसील परिसर में ऑडिटोरियम व मल्टीप्लेक्स कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार साल भर पूर्व किया। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास भी मल्टीप्लेक्स और पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

सर्वे कराने के बाद इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। करीब एक साल पहले बने इस प्रस्ताव पर अब तक शासन की मुहर नहीं लग सकी है। जो योजना बनाई गई है, उसके तहत यहां पर एक ही परिसर में व्यवसायिक कांप्लेक्स, बरात घर, यात्री निवास, पार्किंग की व्यवस्था, फूड प्लाजा आदि बनाया जाना है। बजट न मिलने के कारण यह योजना अधर में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें