मेंहदावल में पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कार्यकर्ता- स
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत के एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्ण तिथि के मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद रहे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जननायक थे। जिन्होंने समाजवाद की अलख जागने का कार्य किया। विशिष्ट अतिथि तथा संयोजक पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव धरतीपुत्र थे। जो समाज के हर तबके के विकास के लिए कृत संकल्पित रहे।