जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में तीन दिनों से आया बदलाव बच्चों को अधिक बीमार कर रहा है। छोटे बच्चे निमोनिया व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना जिला अस्पताल में 150 से ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार के होते हैं।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1300 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल के 350 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें बीमार बच्चों की संख्या 140 रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को गुनगुना पानी दें। इसके साथ ही बाहर जंक फूड, बाहर के कटे फल का सेवन करने से बचें। बच्चों को ठंड से बचा कर रखें। बच्चों में बुखार और खांसी सामान्य से ज्यादा दिनों तक रह रही है। इसके कारण दवा की डोज बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो बैक्टीरिया अन्य को प्रभावित कर सकती ह।