फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांसद ने लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी में शनिवार को सांसद प्रवीण निषाद और विधायक अनिल त्रिपाठी ने जन चौपाल लगाई और समस्याओं को सुना। इस दौरान समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान विश्व मेंं बढ़ा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की गति काफी तेज हुई है, कार्यक्रम के बाद मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सांसद विधायक ने बभनी ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर चावल व मिट्टी इकट्ठा किया। इस दौरान बीडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी सुशील सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र, ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य ,प्रधान विनय दूबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें