फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सदन में उठाया मामला

विज्ञापन
आरक्षण के लिए गृह मंत्री से मिलते सांसद प्रवीण निषाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सांसद ने सदन में उठाया आमी नदी का मामला
विज्ञापन

नदी के महत्व को बताते हुए जीर्णोद्धार की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आमी नदी की सफाई का मुद्दा सदन में उठा है। सांसद प्रवीण निषाद ने इस मामले में सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नदी की सफाई की मांग की। सांसद ने इस मामले में एनजीटी के प्रयासों का भी उल्लेख किया है।
संतकबीर की निर्वाण स्थली मगहर के बगल से होकर बहने वाली आमी नदी सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले की बड़ी आबादी को प्रभावित करती है। संतकबीर से आस्था रखने वाले इस नदी को बेहद पवित्र मानते हैं। परंतु औद्योगिक कचरा और शहरी ड्रेनेज के पानी से नदी का जल प्रदूषित हो चुुका है। पिछले कुछ वर्षों से नदी में पानी भी लगातार कम होता जा रहा है। करीब एक दशक तक चले आंदोलन के पिछले वर्ष से एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी इस नदी के प्रदूषण की निगरानी कर रही है। नदी के जीर्णोद्धार के लिए पौधरोपण, गंदे व रसायनयुक्त पानी को नदी में गिरने से रोकने के लिए बड़े बजट की जरूरत है।
विज्ञापन

सांसद प्रवीण निषाद ने मंगलवार को इस मामले को सदन में उठाते हुए सरकार से नदी की सफाई कराने की मांग की है। सांसद ने दूरभाष पर बताया कि सदन में चर्चा के बाद जलशक्ति मंत्रालय को भी अलग से पत्र देकर इस नदी के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

गृह मंत्री से मिले सांसद
संतकबीरनगर। निषाद समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और
संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सांसद ने बताया कि उन लोगों ने गृह मंत्री से इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई का आग्रह करते हुए आरक्षण का लाभ जल्दी दिलाने की मांग की। सांसद के अनुसार मंत्री ने इस प्रकरण में विधिक राय लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें