फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण किया

विज्ञापन
कोतवाली में अभिलेखों की जांच करते एसपी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बिना किसी दबाव के महिला संबंधी शिकायतों पर करे कार्रवाई: एसपी
विज्ञापन

- एसपी ने कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया
- पुलिस कर्मियों को जनता से बेहतर संवाद करने का निर्देश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसपी ब्रजेश सिंह ने मंगलवार को कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रागार व अभिलेखों का अवलोकन किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को बिना किसी दबाव के महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और जनता से बेहतर संवाद कायम करने पर बल दिया।
विज्ञापन

एसपी सबसे पहले कोतवाली के शस्त्रागार का निरीक्षण किया। वहां पर रखे गए शस्त्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समय-समय पर शस्त्रों की सफाई होनी चाहिए। इसके बाद कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। रोजाना दर्ज मुकदमे की समीक्षा की। इसके बाद भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने थाने पर पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि थाना परिसर में आने वाले फरियादियों से बेहतर संवाद कायम करे। उन्हें बताए कि पुलिस उनके साथ और हर संभव मदद करेगी। महिला अपराधों पर बिना किसी दबाव के तत्काल कार्रवाई करें। यह देख ले कि कोई निर्दोष इस कार्रवाई की जद में न आए। इस दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान कोतवाल श्री प्रकाश यादव, एसएसआई मोती चंद के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें