फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांसद व विधायक ने किया अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि पूजन

Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला की ग्राम पंचायत मठिया पार के राजस्व गांव सरौवां में रविवार को सांसद प्रवीण निषाद व विधायक अनिल त्रिपाठी ने आमी नदी के तट पर अंत्येष्टि स्थल के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की वजह से विकास की गति तेज हुई है। इसका लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों के बल पर फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में चतुर्दिक विकास हुआ है। सड़क, बिजली, पानी तथा चिकित्सालय का निर्माण कराकर जनता के लिए सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गोरखपुर में एम्स की स्थापना की। बंद पड़े खाद कारखाना का जीर्णाेद्धार कराकर चालू कराया। मुुंडेरवा में चीनी मिल चलने लगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बेहतर हुई है। ऐसे में एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनाने की जरूरत है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बेलहर कला डॉ. भूपेंद्र सिंह, प्रधान सरौवां राजू, खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, आनंद कुमार पांडेय, रामशंकर पांडेय, सुभाष चौरसिया, प्रधान सियाकटाई शिवशंकर चौरसिया, प्रधान संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ मौर्या, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें