फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर चौकी अंतर्गत बस्ती-मेंहदावल मार्ग पर कठिनईया पुल के पास बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए बस्ती भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।
उनकी पहचान बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव निवासी मुख्तदा हुसैन (50) पुत्र ईमान हुसैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही भैंस लदी डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डीसीएम भैंसों को लेकर कानपुर जा रही थी।
सूचना मिलने पर बाघनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डीसीएम समेत चालक को कब्जे में ले लिया। चालक की पहचान कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बोझा गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।
बाघनगर चौकी इंचार्ज अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें