फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोटरसाइकिल और साइकिल में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के जंगल बेलहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम मोटर साईकिल चालक गुड्डू निषाद पुत्र महेंद्र निषाद उम्र 28 निवासी जमुहरा थाना मेंहदावल बेलहर की तरफ से अपने घर जा रहा था। सामने की तरफ से साइकिल सवार नगर पंचायत बेलहर के वार्ड संख्या-02 निवासी संचित पुत्र खेदू 60 वर्ष मंझरिया से काम करके वापस अपने घर आ रहे थे। वन विभाग के कार्यालय के पास ही पहुंचे थे की सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दिया।साइकिल सवार और मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। डॉक्टर ने उपचार करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया खबर लिखे जाने तक दोनों की हालात नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें