फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जम्मू के सांबा जिले में फंसे चंद्रौटी के शेषनाथ

Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बा सेक्टर में फंसे शेषनाथ विश्वकर्मा 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के चंद्रौटी गांव के निवासी शेषनाथ विश्वकर्मा जम्मू के सांबा सेक्टर में फंसे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने उनको एहतियात के तौर पर रोका हुआ है। जम्मू में विस्फोट होने के बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर के लिए निकल रहे थे। चंद्रौटी निवासी शेषनाथ विश्वकर्मा के भाई डीएन विश्वकर्मा बताते हैं कि उनके भाई जम्मू के सांबा में एक दवा कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को जब जम्मू में पाकिस्तान के हमले को देखकर उनके भाई अपने बच्चों और पत्नी के साथ वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे। रास्ते में उन्हें सुरक्षा बलों ने रोक दिया। सुरक्षा बलों ने कहा कि एहतियात के तौर पर वह यहीं पर रहें। कल उनको छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वह अपने घर को रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन

देर रात तक परिवार के लोग फिक्रमंद दिखाई दे रहे थे। डीएन विश्वकर्मा बताते हैं कि उन्हें भारत के सुरक्षा बलों पर भरोसा है। उनके रहते कोई हमारे भाई को छू भी नहीं सकता है। उन्होंने जो भी किया होगा, वह उनकी सुरक्षा के लिए ही किया होगा। उनके भाई शीघ्र ही अपने परिवार के साथ लौटकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें