फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्व-गणना व सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण मेंे भागीदारी बढ़ाने के लिए किया गया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही स्व-गणना और सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज की मौजूदगी में माहवारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधन, सर्वाइकल कैंसर, यूथ क्लब, इको क्लब, यू डाइस, विज्ञान क्लब, पंख पोर्टल, मानसिक स्वास्थ्य, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, डिजिटल लाइब्रेरी, कला उत्सव तथा विभिन्न विधाओं में राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने, व्यवस्थित गणवेश, शिक्षण कार्य, हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षा की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अभिभावक से इस बारे में बात की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अभिभावकों से राष्ट्रीय हित में स्व-गणना की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें