फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
संतकबीरनगर में हादसे के शिकार मां-बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
क्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। लोहरैया-कूरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह बारीडीहा गांव के पास क्रेन की चपेट से बाइक पर पीछे बैठी मां और मासूम बेटे की मौत हो गई। बाइक चला रहे महिला के भाई और बड़े बेटे को मामूली चोटें आईं। एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल मामा-भांजे को सीएचसी मलौली पहुंचाया। बाद में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के लखुआपाकड़ गांव निवासी 35 वर्षीय कमला पत्नी विजय मौर्या पांच वर्षीय बेटे सोनू, आठ वर्षीय बेटे प्रियांश और 25 वर्षीय भाई अरविंद के साथ सुबह बाइक से मायके धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव जा रही थी। बाइक भाई अरविंद चला रहे थे। कमला दोनों बेटों के साथ पीछे बैठी थी। लोग धनघटा क्षेत्र में लोहरैया-कूरी मार्ग पर बारीडीहा गांव के करीब पहुंचे ही थे। अचानक बाइक बंद हो गई। बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर अरविंद उसे स्टार्ट करने लगा और कमला बेटे को गोद में लेकर खड़ी थी। इस दौरान लोहरैया की तरफ से आ रहे अनियंत्रित् क्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। सोनू को गोद में लिए कमला को क्रेन चपेट में लेते हुए कुछ दूर आगे निकल गई। जबकि अरविंद और प्रियांश को सिर्फ मामूली चोटें आईं। मौके पर ही कमला और बेटे सोनू की मौत हो गई। क्रेन का पीछा कर गांव के लोग चालक समेत क्रेन को पकड़ लिया। मामूली रूप से घायल अरिवंद और प्रियांश को लोग सीएचसी मलौली पहुंचाएं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर एसओ रणधीर कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए और मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना मिलते ही लखुआपाकड़ व घोरांग गांव में कोहराम मच गया। एसओ ने बताया कि इस मामले क्रेन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें