फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां-बेटे को पीटा, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के दिक्तौली गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। दबंगों ने घर पर चढ़कर मां-बेटे की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दिक्तौली निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल की शाम करीब 5:00 बजे वह अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव के रजिंदर और जितेंद्र पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर अभिषेक की मां अनारा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें