फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर आए 800, उपभोक्ता पहुंचे 1500

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। जिले में रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि लोगों को एजेंसियों पर जाने पर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। मेंहदावल में पांच हजार के करीब बैकलॉग है और गैस सिलिंडर की आपूर्ति केवल 800 हो रही है। वहीं प्रतिदिन करीब 1500 उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसी पर पहुंच रही है। उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण कर्मचारियों से विवाद भी हो रहा है। कुल मिलाकर रसोई गैस को लेकर हालात खराब बने हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर बृहस्पतिवार को 800 सिलिंडर वितरण के लिए आए, जबकि एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ 1500 के करीब रही। कम सिलिंडर की आपूर्ति कर्मचारी तथा उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। हालात सामान्य होने की जगह प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। सिलिंडर से वंचित उपभोक्ताओं का कर्मचारियों से विवाद भी हो रहा है, लेकिन कर्मचारी किसी तरह सिलिंडर का वितरण कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने में जुटे हैं।
कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिनकी बुकिंग हो गई है, गैस सिलिंडर की डिलीवरी भी हो गई, उनके मोबाइल पर मैसेज भी आ गया है, लेकिन सिलिंडर उनके पास पहुंचा ही नहीं। बृहस्पतिवार को इस बात की शिकायत एजेंसी पर करने हरदिहट्टा के बजरंगी वर्मा पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि बुकिंग के बाद उनके सिलिंडर की डिलीवरी का मैसेज मोबाइल पर आया, लेकिन सिलिंडर उन्हें मिला ही नहीं। जब एजेंसी के कर्मचारियों ने मिलान किया तो बृजलाल नाम के हाॅकर द्वारा डिलीवरी किया जाना दर्ज पाया गया, लेकिन हॉकर ने इस नाम के किसी भी उपभोक्ता को डिलीवरी करने से इन्कार कर दिया। सिस्टम में गलत लोडिंग भी हो जा रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ऐसे भी तमाम उपभोक्ता एजेंसी पर नजर आए जिनका बुकिंग के लिए नंबर रजिस्टर्ड कुछ और है और उनके कनेक्शन में कोई अन्य नंबर रजिस्टर्ड है। इसके कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। गलत नंबर पड़ जाने के कारण बुकिंग नहीं हो रही है।
गैस एजेंसी के मैनेजर रामकेश मिश्रा का कहना है कि रजिस्टर्ड नंबर बुकिंग के बदले जाने के कई प्रकरण सामने आ चुके हैं। यह ऊपर से ही गड़बड़ी है। जिन उपभोक्ताओं के बुकिंग नंबर की जगह दूसरे मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की बुकिंग एजेंसी से करके उन्हें सिलिंडर देने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें