फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धान की रोपाई करने नहीं गए तो मां बेटे की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी युवक और उसकी मां की गांव के ही दबंग किस्म के एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ इसलिए पीटा गया कि वह उनके खेत में धान की रोपाई करने नहीं गए। पीड़ित ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिरसी गांव निवासी राम जनम का आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में दो दिन तक मां और बेटा मिलकर धान की रोपाई किए। बुधवार को घर पर आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण रोपाई करने नहीं गए तो दबंग किस्म का व्यक्ति उनके घर पहुंच कर राम जनम और उनकी 70 वर्षीय माता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित मां बेटा गांव निवासी सहयोगियों के साथ थाने पर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें