संतकबीरनगर। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थाना धनघटा पुलिस मामले में वांछित अमरजीत व रीता देवी निवासी ग्राम विशुनपुर को धनघटा हैंसर रोड पर से शनिवार को गिरफ्तार किया।
पीड़ित ने आठ जून को थाना धनघटा पर प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री अमरजीत राजभर से अंतरजातीय प्रेम करती थी और स्वेच्छा से शादी करके अमरजीत राजभर के साथ रह रही थी। कुछ दिनों बाद अमरजीत उनकी पुत्री को अपने घर विशुनपुर लेकर रहने लगा। कुछ दिनों तक सब सामान्य रहा, धीरे-धीरे मेरी पुत्री को अमरजीत व उसका परिवार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और जाति सूचक अपशब्द बोलकर अपमानित करने लगा। अपमानित होने से मजबूर होकर पुत्री ने 28 मई को समय लगभग रात के 8:00 बजे आत्महत्या कर ली।
तहहरीर के आधार पर थाना धनघटा पर प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर 13 जून को घटना में शामिल उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से दोनों को जिला लारागार भेज दिया गया।