फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मच्छरों का प्रकोप, नहीं कराई जा रही फाॅगिंग

Sun, 05 Nov 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मच्छरों का प्रकोप इस समय बढ़ गया है। स्थिति यह है कि दिन में भी मच्छरों के कारण लोगों का चैन छिन गया है। रात में नींद में भी मच्छर खलल डाल रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस तरफ गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए शहर में फाॅगिंग कराई जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि पालिका प्रशासन का सारा प्रयास शहर के मुख्य सड़कों पर ही दिख रहा है। धुंआ उड़ाते फाॅगिंग वाहन सड़कों से होकर गुजर जा रहे हैं, जबकि मोहल्लों में फाॅगिंग नहीं हो रही है। ऐसे में मोहल्लों में रहने वाले मच्छरों से परेशान हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने से दिन में भी मच्छर काट रहे हैं। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे लोग परेशान है। रात्रि के समय बगैर मच्छरदानी के सो पाना संभव नहीं हो पा रहा है। शहर के निवासी पीयूष कुमार, राकेश आदि ने कहा कि मच्छरों ने सुख-चैन छीन लिया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि फाॅगिंग कराई जा रही है। निर्देश दिए गए हैं कि मोहल्लों में भी फाॅगिंग जरूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें